फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-11 हत्याकांड: जम्मू से लाए जा रहे आरोपियों का एनकाउंटर,जानिए

Thu, 18 Jun 2026 02:10 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इसी दाैरान आरोपियों ने रास्ते में भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके पर काबू कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस की टीम जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार आर्यन, सन्नी मेहरा और उनके एक अन्य साथी को जम्मू से चंडीगढ़ लेकर आ रही थी। पुलिस की गोली आर्यन और सन्नी मेहरा के पैर में लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में ले लिया। सुबह करीब 4:30 बजे धनास में कालीबाड़ी मंदिर के पास आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें