फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ बिल्डिंग हादसा: 2 मौतों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, DC को नोटिस

Tue, 07 Jul 2026 12:42 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत के मामले में पंजाब एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) लिया है। आयोग ने इस हादसे को मानवाधिकारों से जुड़ा मामला मानते हुए चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर को नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीते शनिवार शाम इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक दो मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे के समय भवन में मरम्मत और रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर तैनात किया गया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेरठ निवासी तरुण जैन और तरुण कौशिक के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें