अमृतसर के खासा इलाके में स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। मजदूरी बढ़ाने और कामकाजी हालात सुधारने की मांग को लेकर महिलाएं लगातार धरने पर बैठी हैं और फैक्ट्री प्रशासन के साथ उनकी बहस भी जारी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार 468 रुपये दिहाड़ी मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 300 रुपये ही दिए जा रहे हैं। कम मजदूरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।