अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नशा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो अफीम, एक लग्जरी कार और नकद 6 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हैरी (34), निवासी गांव हरड़, थाना रामदास, अमृतसर ग्रामीण और रणजीत सिंह उर्फ राणा (27), निवासी गांव अवान, थाना रामदास, अमृतसर ग्रामीण के रूप में हुई है।