अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन किलो 120 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल है। इन तस्करों के नाम हरप्रीत कौर (23 वर्ष), मुस्कान (18 वर्ष) और नीरज शर्मा (22 वर्ष) सभी निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा है। इसके अलावा जांच के दौरान दो अन्य आरोपी अर्शदीप सिंह, निवासी भैणी राजपुरा ओर सागर निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा को नामजद किया गया है।