फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में फायरिंग व लूट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2026 04:17 PM IST

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर रंगदारी, फायरिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ गुरदेव, जशनप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और हरपरसदीप सिंह उर्फ परस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से .30 बोर की जिगाना पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, एक थार गाड़ी, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 21-22 मई की रात लोहारका रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर करीब 25 हजार रुपये की लूट की गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे यूरोप में बैठे जजबीर सिंह उर्फ करण के निर्देश पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें