गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। सुबह से ही श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, इलाही गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया और घंटों लंबी लाइनों में लगकर माथा टेकने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। भारी ठंड के बावजूद श्रद्धालु बढ़ी संख्या में हरिमंदिर साहिब पहुंचे।वहीं शाम को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हरिमंदिर साहिब में आतिशबाजी और दीपमाला की कई। रंगबिरंगी लाइटों से गोल्डन टेंपल को सजाया गया था। इसका मनमोहक नजारा लोगों ने देखा। संगत ने दीप जलाए। दरबार साहिब के पूरे परिसर में दीपमाला की गई।