शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शनिवार को वर्ष 2026-27 के लिए 1487.41 करोड़ रुपये का बजट जयकारों के बीच पास कर दिया। यह बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 100.94 करोड़ रुपये अधिक है, जो करीब 7.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बजट एसजीपीसी के महासचिव शेर सिंह मंडवाला ने पेश किया। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बजट सिख समुदाय की धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।