शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एसजीपीसी सदस्य बलविंदर सिंह बैंस ने बजट का कड़ा विरोध करते हुए सत्र का बहिष्कार कर दिया। मीडिया से बातचीत में बैंस ने आरोप लगाया कि बजट बिना किसी ठोस चर्चा के ही पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बजट सत्र लंबा चलता है, लेकिन इस बार महज आधे घंटे में ही बजट पेश कर जयकारों के बीच पारित कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।