केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। गडकरी आईसीपी अटारी पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले वे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। सांसद गुरजीत औजला भी मौके पर मौजूद थे।