अमृतसर में एक युवती ने युवक और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सगाई करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने अमृतसर निवासी युवक जसविंदर सिंह संधू पर और उसके परिवार पर आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक दोनों की अरेंज मैरिज हो रही थी। इस महीने 8 जनवरी को शादी होनी थी। युवक पीड़िता से कई बार मिला और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। युवती का आरोप है कि लड़के वालों ने उन्हें धोखा दिया है। इसके लिए उन्हें इंसाफ चाहिए। तय तारीख पर ही शादी होनी चाहिए। युवती ने पुलिस को भी इसकी शिकायत दी है। युवती का कहना है कि सगाई में उसके परिवार वालों ने लगभग 8 लाख रुपये का खर्चा हुआ है। युवक यूएसए जाने के लिए फाइल लगा रखी है।