फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-फिरोजपुर रेल लिंक को 764 करोड़ की मंजूरी, श्वेत मलिक का दावा

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 04:15 PM IST

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने अमृतसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि केंद्र सरकार ने अमृतसर-फिरोजपुर रेल लिंक परियोजना के लिए 764 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंजाब में रेलवे ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मलिक के अनुसार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। फिरोजपुर और तरनतारन प्रशासन को क्रमश: 56 करोड़ और 131 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, ताकि किसानों को मुआवजा देकर काम शुरू कराया जा सके। उन्होंने दावा किया कि इस रेल लिंक से अमृतसर से मुंबई की दूरी करीब पांच घंटे कम होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में रेलवे विकास के लिए 5673 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सतलुज नदी पर नया रेल पुल और अमृतसर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य भी जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें