फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध महंगा होने से आम आदमी पर बढ़ा बोझ, अमूल-वेरका समेत कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 03:34 PM IST

बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में इजाफे ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल, वेरका और मदर डेयरी ने दूध के दामों में प्रति किलो दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद आम लोगों के मासिक बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। अमृतसर के लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकानदार ने बताया कि वेरका की ओर से पहले ही संदेश भेजकर दाम बढ़ने की सूचना दे दी गई थी, जबकि अमूल ने बिना पूर्व सूचना के रेट बढ़ा दिए। सुबह अखबारों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली। दुकानदार के अनुसार कुछ जगहों पर अमूल ने तीन रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है, जिससे ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि एक-दो रुपये की बढ़ोतरी भी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर सीधा असर डालती है। यदि कोई परिवार प्रतिदिन एक किलो दूध खरीदता है तो महीने में 60 से 90 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। लोग पहले ही पेट्रोल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में दूध के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च और बढ़ जाएगा। व्यापारियों के अनुसार हर साल गर्मियों के मौसम में दूध कंपनियां दाम बढ़ा देती हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में इजाफा किया जाता है। साथ ही वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है। दूध के बढ़े हुए दामों को लेकर आम लोगों में चिंता का माहौल है और लोग सरकार व डेयरी कंपनियों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें