फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर सेंट्रल जेल में मुस्लिम कैदियों को राशन व कपड़े वितरित

Nivedita Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 AM IST

रमज़ान के पवित्र महीने और आने वाली ईद को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय द्वारा अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए राशन, फल-फ्रूट और कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इस दौरान मौलाना साहब और समुदाय के अन्य सदस्यों ने जेल के अंदर कैदियों से मुलाकात कर उन्हें इबादत के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। समुदाय की ओर से खजूर, फल-फ्रूट, कपड़े, नमाज़ के लिए मुसल्ले, टोपी और तस्बीह आदि भी दिए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब हज कमेटी के सदस्य मुहम्मद यूसुफ ने बताया कि पिछले सप्ताह कैदियों की जरूरतों की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर यह सामग्री इकट्ठा कर जेल में पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जेल में देशी और विदेशी मुस्लिम कैदी भी मौजूद हैं, जिनसे मिलने अक्सर कोई नहीं आता, इसलिए रमज़ान के महीने में उनके पास खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर समुदाय की ओर से जेल के अंदर मुस्लिम कैदियों के लिए मस्जिद बनाने की मांग भी रखी गई। उनका कहना है कि जेल में गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च की व्यवस्था तो है, लेकिन मस्जिद नहीं है। यदि मस्जिद बनाई जाए तो करीब 150 से 200 मुस्लिम कैदी आसानी से अपनी इबादत कर सकेंगे। समुदाय के सदस्यों ने बताया कि वे इस संबंध में जेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे और जिन कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है, उनकी रिहाई के लिए भी प्रयास करेंगे। इस दौरान कई समाजसेवी और समुदाय के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर कैदियों के लिए सामान एकत्रित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें