परविंदर सिंह झोटा हत्या मामले में इंसाफ की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ आम आदमी पार्टी समर्थकों की कथित बयानबाजी और ‘ट्रॉली चोर’ पोस्टर को नुकसान पहुंचाने के विरोध में बुधवार को तरसिक्का में विशाल रोष मार्च निकाला गया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में निकाले गए इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाया।