फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस की तैयारियां, ट्रैफिक पुलिस ने हटवाए अतिक्रमण

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 03:48 PM IST

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के आगामी जन्मदिवस को लेकर अमृतसर पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुद्वारा रामसर साहिब से श्री हरिमंदर साहिब की ओर जाने वाले बाजारों में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सड़क पर सामान फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बैटरी रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़े रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें