अमृतसर के अनगढ़ इलाके में अवैध पटाखा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके तहत पुलिस की ओर से इलाके में घर-घर जाकर छापेमारी की गई। पुलिस का उद्देश्य अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनके कारोबार पर रोक लगाना है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने लोगों से अपील की कि वे अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम बंद कर दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कारोबार से लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है। पटाखे बनाने के दौरान जरा-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पटाखा कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे कारोबार को रोककर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।