फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी कर्मचारियों की हड़ताल, अमृतसर में लारेंस रोड पर प्रदर्शन

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Jan 2026 04:15 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिन की देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत अमृतसर के लारेंस रोड स्थित पीएनबी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन पंजाब के अध्यक्ष एवं पंजाब बैंक फेडरेशन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर किशोर सिंह ने कहा कि यह हड़ताल किसी नई मांग को लेकर नहीं है, बल्कि वर्ष 2015 से लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई लंबा आंदोलन नहीं, बल्कि केवल एक दिन की सांकेतिक हड़ताल है, जो पूरे देश में आयोजित की गई है। उनके अनुसार, देशभर में बैंकिंग इंडस्ट्री से जुड़े करीब 8.30 लाख कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें