फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आज से 19वां पाईटैक्स, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Dec 2025 06:56 AM IST

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित 19वां पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) वीरवार से गुरु की नगरी अमृतसर में शुरू हो रहा है। एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन पांच दिसंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। उनके साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने पाईटैक्स मैदान में पत्रकारों से बातचीत दौरान दी।

नगर निगम आयुक्त आईएएस विक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि एक्सपो स्थल पर बिजली, पानी, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं अमृतसर के अतिरिक्त उपायुक्त रोहित गुप्ता ने कहा कि पाईटैक्स ने शहर को नई पहचान दी है। पाँच दिन तक विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देशों के कारोबारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपसी भाईचारा मजबूत होगा और पंजाब को आर्थिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि चार दिसंबर को "भविष्य को आकार देती महिलाएं" विषय पर सेमिनार में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया किशारे राहटकर हिस्सा लेंगी। पाँच दिसंबर को सुबह के सत्र में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां एग्री-वेलनेस समिट में शामिल होंगे, जबकि शाम को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।

छह दिसंबर को होटल ताज में पंजाब हेरीटेज शो होगा, जिसमें रजत बेदी और 80–90 के दशक की दिग्गज कलाकार हेलेन खान मुख्य आकर्षण होंगी। रात को पंजाब टूरिज्म अवार्ड्स दिए जाएंगे। सात दिसंबर को हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और आठ दिसंबर को समापन समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें