फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और पंजाब पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 04:23 PM IST

रेलवे सुरक्षा को लेकर जीआरपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके सामान की जांच की गई। पुलिस टीमों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें