फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार की 10 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना की अमृतसर दक्षिणी में शुरुआत

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए घोषित 10 लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को अमृतसर के हलका दक्षिणी से की गई। विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि मुफ्त बिजली और शिक्षा के बाद अब मुफ्त चिकित्सा सुविधा देकर पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन गया है। डॉ. निज्जर ने कहा कि इस योजना से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और बीमारी के इलाज पर होने वाला भारी खर्च अब सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को केवल आधार कार्ड और वोटर कार्ड की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर स्वास्थ्य कार्ड बनाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे आम आदमी के लिए वरदान बताया और कहा कि इससे निजी अस्पतालों की महंगी लूट से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें