फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दो हैंड ग्रेनेड सहित एक आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:20 PM IST

आतंकी साजिश को अंजाम देने की मंशा से बॉर्डर पार से भेजे गए दो हैंड ग्रेनेड जिला देहाती पुलिस ने बरामर कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र के रास्ते विस्फोटक सामग्री भारत भेजी जा रही है। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित इलाके में निगरानी और नाकाबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुखमनप्रीत सिंह को काबू किया। कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई तलाशी में उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। इस मामले में थाना लोपोके में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस से पता चला है कि यह हैंड ग्रेनेड सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए छापेमारी और जांच कर रही हैं। सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त किया गया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें