फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी ने जीएनडीयू अमृतसर में की मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का अभ्यास

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 10:44 AM IST

अमृतसर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और किसी संभावित आतंकी या आपात घटना से निपटने की तैयारी को परखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम ने मंगलवार देर रात गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) परिसर में एक मॉक ड्रिल (यानी नकली धमाका और बचाव अभ्यास) किया। इस अभ्यास में सुरक्षा बलों ने विस्फोट जैसी स्थिति का अनुकरण करते हुए आग बुझाने, बचाव कार्य करने और आधुनिक उपकरणों की मदद से आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण किया। यह पूरा अभ्यास स्थानीय पुलिस के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने पहले से मीडिया को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी, जिसके कारण अचानक तेज़ आवाज़ें सुनकर आसपास के लोगों में शुरुआती घबराहट फैल गई। बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह वास्तविक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा अभ्यास मात्र था। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति, चाहे वह आतंकी हमला हो या अन्य आपात स्थिति का तुरंत, प्रभावी और समन्वित तरीके से सामना कर सकें। सरकार व पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि भविष्य में यदि कहीं भी ऐसा सुरक्षा अभ्यास हो, तो अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें