फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में नीट एग्जाम का कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुआ संचालन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 04:28 PM IST

अमृतसर में भी रविवार को नीट परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। शहर के स्कूल ऑफ एमिनेंस (गर्ल्स), माल रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, ईयरफोन, कैमरा, किताबें, नोटबुक, घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र के अंदर ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। इसके अलावा अंगूठी, कड़ा और अन्य धातु की वस्तुओं को भी केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केंद्र के बाहर कई विद्यार्थी अंतिम समय तक तैयारी और रिवीजन करते नजर आए, जबकि अभिभावक अपने बच्चों को शुभकामनाएं देकर केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए थे, ताकि परीक्षा का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बना रहे। पुलिस कर्मी पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे। तरणतारन से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी करणजीत सिंह ने कहा कि पिछली बार परीक्षा रद्द होने से निराशा जरूर हुई थी, लेकिन इस बार उन्होंने पूरी तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मनोबल मजबूत है और वे बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें