फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: विधायक कुलदीप धालीवाल ने किया फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाने का विरोध

पवन कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 04:02 PM IST

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पंजाब के इतिहास और 1980-90 के दशक की घटनाओं को दबाने की कोशिश है। धालीवाल ने कहा कि मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया गया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मानवाधिकारों से जुड़े एक व्यक्ति की कहानी लोगों तक पहुंचने से क्यों रोकी जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी दल इस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब के उस दौर से जुड़े तथ्यों को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता। खालड़ा परिवार के हालिया बयानों का हवाला देते हुए धालीवाल ने अकाली दल और विशेष रूप से सुखबीर सिंह बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित रहे कुछ पुलिस अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया गया। धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी फिल्म 'सतलुज' की पूरी टीम, अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्माताओं के साथ खड़ी है। यदि फिल्म को दोबारा रिलीज कराने के लिए कानूनी या जन आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पार्टी हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की रचना पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध है तथा इतिहास से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने आने दिया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें