श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेशों पर पेश हुए चीफ खालसा दीवान के सदस्यों ने अपनी शिकायत संबंधी स्पष्टीकरण दिया। इस दौरान जत्थेदार श्री अकाल तख्त कुलदीप सिंह ने चीफ खालसा दीवान के सभी सदस्यों को सख्त आदेश दिए। एक सितंबर तक चीफ खालसा दीवान के सभी सदस्य अमृतपान करेंगे। जिन चीफ खालसा दीवान सदस्यों ने अभी तक अमृत पान नहीं किया है, वह 41 दिनों के भीतर अमृत पान करेंगे।