पंजाब सरकार की ओर से आज पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई। इस पहल को अमृतसर में अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा। अभिभावकों ने कहा कि यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन के बारे में नियमित जानकारी मिलती रहती है। उनका कहना है कि इस तरह की बैठकों से शिक्षा में पारदर्शिता बढ़ती है और अभिभावकों की भागीदारी मजबूत होती है। शिक्षकों ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पहले इस तरह की पीटीएम मुख्य रूप से निजी स्कूलों में ही होती थीं, लेकिन अब सरकारी स्कूलों में भी इस तरह के प्रयास शुरू होने से बड़ा बदलाव आया है।