बिक्रम सिंह मजीठिया ने गगनदीप आत्महत्या मामले को लेकर बड़ा कदम उठाया है। वह पीड़ित गगनदीप के परिवार को साथ लेकर अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे मामले में इंसाफ की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। मजीठिया ने कहा कि गगनदीप के परिवार के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ पहुंचकर वे उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाएंगे। परिवार ने भी साफ कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए और इसके लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।