फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: विश्व कप से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम की सफलता के लिए की अरदास

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह मंगलवार को अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए आगामी हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन और खिताब जीतने की कामना की। मीडिया से बातचीत में हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रो लीग में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और अब पूरा ध्यान विश्व कप पर है। उन्होंने बताया कि विश्व कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमों से होगा। टीम यूरोप दौरे के अपने शानदार प्रदर्शन को विश्व कप में भी दोहराने का प्रयास करेगी। हरमनप्रीत ने बताया कि टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। विश्व कप के बाद एशियाई खेल और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी होने हैं। उन्होंने कहा कि अगले महीने से बेंगलुरु में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर में शामिल होकर विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। देश के युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने, गुरु पर विश्वास रखने तथा अपने माता-पिता, बड़ों और कोच का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर ही खिलाड़ी देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें