बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अटारी हल्के में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व कंवलजीत सिंह सहोता ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। रैली के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बसपा के झंडों और नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कंवलजीत सिंह सहोता ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी आम लोगों की आवाज है और पार्टी समाज के हर वर्ग के हक के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बसपा अटारी हल्के में और मजबूत होगी तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।