अमृतसर जिला शहरी पुलिस की ओर से बुधवार को दो नशा तस्कर भाइयों के घर को ढहाया गया है। यह कार्रवाई सुल्तानविंड इलाके में की गई। दोनों नशा तस्कर भाई पट्टी बाबा जीवन सिंह गांव सुल्तानविंड के रहने वाले हैं। इनमें से हरपाल सिंह उर्फ भाला पर पांच केस दर्ज है। इनमें चार केस एनडीपीएस एक्ट और एक चोरी का मामला शामिल है। इस तस्कर को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वहीं, दूसरा तस्कर जज्ज सिंह के खिलाफ तीन एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है, यह आरोपी जेल में बंद है।