फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, 413 मैच खेलने वाले बने पहले भारती खिलाड़ी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 06:28 PM IST

भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने 413 मैच खेल कर नया इतिहास रचा है। वह देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक हॉकी के मैच खेले हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। मनप्रीत सिंह की इस उपलब्धि को लेकर उनकी पत्नी और मां ने टीम और मनप्रीत को बधाई दी। 26 जून 1992 को मनप्रीत का जन्म हुआ। साल 2011 में मनप्रीत ने भारत की राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था। चार ओलंपकि खेल चुके हैं मनप्रीत मनप्रीत भारत की तरफ से चार ओलंपिक खेल चुके हैं। वह 2012, 2016, 2020 और 2024 का ओलंपिक खेल चुके हैं। 2020 के ओलंपिक में भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2024 की ओलंपिक गेम्स में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था हालांकि तब वह भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन कप्तान नहीं थे। इसके अलावा 2018 की एशियाई खेलों में बतौर खिलाड़ी मनप्रीत कांस्य पदक जीत चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें