फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: होला मोहल्ला पर श्री आनंदपुर साहिब में लगेंगी चार फर्स्ट एड पोस्ट

Ankesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 04:23 PM IST

होला मोहल्ला के पावन अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी अमृतसर की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार फर्स्ट एड पोस्ट स्थापित की जाएंगी। यह व्यवस्था डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, आईएएस के निर्देशों के तहत की जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक ये फर्स्ट एड पोस्ट दिन-रात कार्यरत रहेंगी। यहां मेडिकल रूप से प्रशिक्षित वालंटियर और डॉक्टर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। फर्स्ट एड टीमों को आज पियूषा बुरदक, आईएएस, सहायक आयुक्त (यूटी)-कम-मानद सचिव, रेड क्रॉस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सैमसन मसीह ने बताया कि पोस्टों का संचालन श्री जगजीत सिंह खालसा और श्री दिलप्रीत सिंह की अगुवाई में किया जाएगा। टीमों के समन्वय के लिए विनोद कुमार, शशपाल सिंह, मिस नेहा और यूसुफ मसीह की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें