पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को गुमराह करने की राजनीति की, जबकि वर्तमान सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण योजनाओं और मजबूत विदेश नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। मलिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग देने के बजाय विरोध की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।