पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के लिए 7 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 5 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। अदालत के इस फैसले के बाद जांच एजेंसियों को आरोपी से पूछताछ करने और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। माना जा रहा है कि ये 5 दिन जांच के लिहाज से बेहद अहम साबित होंगे। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश हुए वकील राजिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने एक बार में अधिक अवधि का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने संतुलित निर्णय लेते हुए 5 दिन का ही रिमांड दिया।