फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 20 से 22 फरवरी तक पहली विश्व पंजाबी कॉन्फ्रेंस

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 05:25 PM IST

पंजाब, पंजाबी और पंजाबीअत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 20 से 22 फरवरी 2026 तक पहली तीन दिवसीय “विश्व पंजाबी कॉन्फ्रेंस” आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय “पंजाब, पंजाबी और पंजाबीअत के वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय इंटरफेस की भूमिका” रखा गया है। कॉन्फ्रेंस के समन्वयक डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन सेंटर, गुरु नानक भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरचरण सिंह (पूर्व मुख्य सचिव, पंजाब) उपस्थित रहेंगे। पूर्व सांसद तरसेम सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें