फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच से पहले अमृतसर में दिखा उत्साह, बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए की दुआ

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:32 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबले से पहले शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में अभ्यास कर रहे बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की। बच्चों ने कहा कि भारत–पाक मुकाबला केवल एक खेल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं से जुड़ा मैच होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाएगी। इस मौके पर आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी सलील अरोड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारत–पाक मैच हमेशा दबाव भरा होता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत हैं और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। सलील अरोड़ा ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि वे बड़े मंच पर शानदार शुरुआत दिला सकते हैं। स्थानीय खिलाड़ियों मनीष शर्मा और नवजोत सिंह ग्रोवर ने भी टीम इंडिया की जीत को लेकर विश्वास जताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका देगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें