फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वित्तमंत्री के खिलाफ बिजली मुलाजिमों ने की नारेबाजी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:51 PM IST

इम्प्लांइज फेडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड ने मांगों को लेकर सिटी सर्किल हॉल गेट में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ नारेबाजी की। फेडरेशन के प्रदीप दत्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मुलाजिमों ने 2022 में वोट डालकर पंजाब की बागडोर सौंपी थी, ताकि उनकी मांगों को पूरा करने का आप नेताओं ने वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े तीन साल में मुलाजिमों की एक भी मांग पूरी नहीं की, बल्कि आवाज उठाने वाले मुलाजिमों पर केस दर्ज करके आवाज दबाने की कोशिश की। दत्ता ने चेतावनी दी कि वित्तमंत्री ने उनकी मांगों के समाधान को अगर मीटिंग का समय न दिया तो फेडरेशन के सभी सदस्य परिवार समेत धरने पर बैठेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें