फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

अजनाला क्षेत्र के गांव मोहन भंडारियां अड्डे के पास एक निर्माणाधीन घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव के पास सड़क किनारे परिवार का नया घर बन रहा था। घर में बुजुर्ग महिला परमजीत कौर अकेली मौजूद थीं, जबकि निर्माण कार्य के लिए आए मिस्त्री काम कर रहे थे। दोपहर के समय मिस्त्री खाना खाने के लिए बाहर चले गए और उस दौरान परमजीत कौर घर में अकेली रह गईं। कुछ समय बाद जब मिस्त्री खाना खाकर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि परमजीत कौर कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके कानों से खून निकल रहा था और कानों में पहनी सोने की बालियां तथा हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें