पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को उस समय और मजबूती मिली, जब दयानंद आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. संजीव शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ और विद्यार्थियों ने जागरूकता साइकिल रैली व पैदल मार्च का आयोजन किया। रैली की शुरुआत हाथी गेट स्थित संस्थान परिसर से हुई। यह रैली लौहगढ़ चौक, खजाना गेट चौक, बी.के. दत्त गेट, हॉल गेट, हॉल बाजार, भरावन ढाबा, कटरा जमैल सिंह, फरीद कटरा और कटरा शेर सिंह से होते हुए पुनः संस्थान परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रयास नशों के खिलाफ सरकार की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें