फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर का विरोध: हजारों उपभोक्ताओं ने मीटर उतारकर बिजली दफ्तरों में किए जमा

बिजली के निजीकरण के विरोध में किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) भारत, पंजाब चैप्टर की ओर से प्रीपेड मीटर उतारने का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। संगठन के आह्वान पर दूसरे चरण में हजारों उपभोक्ताओं ने अपने घरों से प्रीपेड मीटर उतारकर संबंधित बिजली दफ्तरों में जमा कराए। किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा और महासचिव राणा रणबीर सिंह ने कहा कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 5 दिसंबर 2025 को दो घंटे का सांकेतिक रेल रोको आंदोलन और 10 दिसंबर को एसडीओ दफ्तरों पर मीटर जमा कराए गए थे। आगुओं ने कहा कि प्रीपेड मीटर गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डालेंगे। उन्होंने प्रीपेड की जगह पारंपरिक मैकेनिकल मीटर लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार बिजली संशोधन बिल लेकर आती है तो तीखा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें