फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामधारी संप्रदाय से जुड़े दलीप ठाकुर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त में शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भूपिंदर सिंह गिन्नी ने नामधारी संप्रदाय से जुड़े दलीप ठाकुर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत में गिन्नी ने कहा कि सिख धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिखों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब ही सर्वोच्च गुरु हैं और उनकी बेअदबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिन्नी ने आरोप लगाया कि दलीप ठाकुर सिंह विदेश में बैठकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस मुद्दे पर बनाई गई उनकी एक वीडियो पर दबाव बनाकर उसे डिलीट करवाया गया, लेकिन वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन गुरु की मर्यादा के साथ समझौता नहीं करेंगे। गिन्नी ने सिख संस्थाओं और अन्य सदस्यों से भी इस मामले में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आरोपी से सिख समुदाय से माफी मंगवाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें