फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: किसानों को खत्म करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार- तलवीर गिल

मजीठा से आम आदमी पार्टी के नेता तलवीर सिंह गिल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन देशभर के किसानों के संघर्ष के चलते सरकार को कानून वापस लेने पड़े। तलवीर गिल ने कहा कि अब ट्रंप–मोदी के बीच हो रही कथित डील को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार यह साफ नहीं कर रही कि किन शर्तों पर समझौता हुआ है। उन्होंने मांग की कि यह डील सार्वजनिक की जाए, क्योंकि इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ सकता है। गिल ने आशंका जताई कि यह समझौते फिर से काले कृषि कानूनों जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। अकाली दल के आरोपों पर जवाब देते हुए गिल ने कहा कि किसी की जमानत न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और आम आदमी पार्टी का इस मामले में कोई दोहरा मापदंड नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों और आम लोगों के हक में लगातार संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें