एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त की गई केस प्रॉपर्टी को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत खन्ना पेपर मिल के बॉयलर में नष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेशों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को सुरक्षित रखने के बाद न्यायालय की अनुमति मिलने पर उन्हें वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।