फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ढहाया घर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला प्रशासन अमृतसर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस स्टेशन बी-डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में पड़ते सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को नगर निगम की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार यह संपत्ति अनमोल (34), सोनिया (24) और गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) की थी, जो आपस में भाई-बहन हैं और नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अनमोल और गगनदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 223 (दिनांक 23 सितंबर 2025) और सोनिया के खिलाफ एफआईआर नंबर 177 (दिनांक 18 अगस्त 2025) दर्ज है। प्रशासन ने बताया कि नशे के पैसों से बनाई गई इस इमारत को अवैध घोषित कर गिराया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंग और नशा अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन 93946-93946 पर साझा करें। जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और गिरफ्तारी में सहायक सूचना पर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें