फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कबूतरबाजी की रंजिश में खूनी हमला, दो भाई गंभीर घायल

Nivedita Updated Thu, 28 May 2026 02:02 PM IST

अमृतसर के खजाना गेट इलाके में कबूतरबाजी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। पतियां वाली गली में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों, बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान नीरज शर्मा और करण शर्मा के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों ने बातचीत के बहाने उनके पिता को फोन कर बाहर बुलाया था। जब दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। करण शर्मा के सिर पर दातर से कई वार किए गए, जबकि नीरज शर्मा के सिर, पीठ और बाजुओं पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां भी हमले में घायल हो गईं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें