फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के बंगाल प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सिकदर ने अमृतसर के गुरु बाजार में किया संवाद

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 09:45 AM IST

बीजेपी के बंगाल प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सिकदर ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर अमृतसर के गुरू बाजार में बंगाली समुदाय और स्वर्णकार संघ के सदस्यों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को साझा करते हुए बंगाल में पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। सौरभ सिकदर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ बंगाल के लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखे और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें