फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बोले सुनील जाखड़-भाजपा हर तरह से रंधावार के परिवार के साथ

Nivedita Updated Tue, 24 Mar 2026 10:07 AM IST

पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अमृतसर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सुनील जाखड़ ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में शुरू से ही दबाव में नजर आई, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जरूरत पड़ी तो भाजपा सड़कों पर उतरकर भी आंदोलन करेगी। इस बीच, भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेता लगातार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मामले ने प्रदेश की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें