फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का जन्मदिवस मनाया

Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 12:38 PM IST

खालसा पंथ के महान योद्धा और शिरोमणि पंथ अकाली बुढ्ढा दल के चौथे जत्थेदार रहे सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का जन्मदिवस श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाबा अटल राय जी के स्थान के निकट स्थित उनकी समाधि पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। यह आयोजन शिरोमणि पंथ अकाली बुढ्ढा दल 96 करोड़ी के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। इसके बाद रागी सिंहों ने गुरबाणी का मधुर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया खालसा पंथ के महान जर्नैल थे, जिन्होंने 19 बार दिल्ली फतह की। उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब की सेवा के साथ-साथ छोटे और बड़े घल्लूघारों के दौरान खालसा पंथ की सफल अगुवाई की। उन्होंने गुरु साहिब के संदेश “होइ इकत्र मिलहु मेरे भाई” का उल्लेख करते हुए कौम को एकता, भाईचारे और सेवा-सिमरन का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न निहंग सिंह जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें