फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए बलविंदर सिंह भुंदड़

Nivedita Updated Thu, 19 Mar 2026 09:45 AM IST

अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंदड़ ने आज श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर पंजाब की खुशहाली और चढ़दी कला के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। भुंडर ने कहा कि वह 1972 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं और मौजूदा हालात उन्हें भारत की आपातकाल 1975–77 के बाद के समय जैसे लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारी रोष है और लोग एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल को सत्ता में लाने के इच्छुक हैं। आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन कहा कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब के विकास के लिए बड़े प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। गैंगस्टरों को टिकट देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भुंडर ने कहा कि जिस पार्टी ने खुद गोलियों का सामना किया हो, वह कभी भी आपराधिक तत्वों को बढ़ावा नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे आरोप सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए लगा रहा है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इसका कोई सवाल ही नहीं उठता। पार्टी के अंदरूनी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि किसी को भी पार्टी से बाहर नहीं किया गया है और पुराने नेताओं के लिए वापसी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें